जम्मू से हिमाचल तक बर्फबारी का दौर, उत्तराखंड के इन इलाकों में बर्फ की चादर 

जम्मू-कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश तक सभी पहाड़ी राज्यों में आज शुक्रवार सुबह से बर्फ़बारी शुरू हो गई है। वैष्णो देवी भवन और त्रिकुटा पर्वत पर भी पूरी तरह बर्फ से ढक गयीं है सिखाए। इससे भक्तों के चेहरे खिल उठे हैं। वहीं मनाली और लाहौल-स्पीति में सुबह से ही में बर्फबारी का दौर जारी है इसके अलावा मनाली शहर में करीब 10 सेंमी बर्फबारी हो चुकी है जबकि साथ लगते गांव में 20 से 25 सेंटीमीटर बर्फबारी है। उत्तराखंड की बात करें तो यहां केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में भीजबरदस्त बर्फ़बारी हुई है। बर्फबारी की संभावना और हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा बताया गया।शिमला में भी बढ़िया बर्फ़बारी हुई है ,शहर के होटलों में बुकिंग बढ़ गई है। कारोबार में भी इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *