नई दिल्ली : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों से आम जनता पहले ही त्रस्त कम नहीं थे। अब और बढ़ोतरी होने की सम्भावना है। जिसका विपक्षी पार्टियों और अन्य लोगों द्वारा जमकर विरोध हो रहा है। लोगों का कहना है कि उच्च टैक्स की वजह से देश में तेल की कीमतों में भी बढ़वार हुई हैं। ऐसे में अब आम लोगों को एक और झटका लग सकता है। कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड सोमवार को 75 डॉलर प्रति बैरल के स्तर तक आ गया है। यह ग्राहकों के लिए चिंता की बात है क्योंकि अगर कच्चा तेल और महंगा होता है तो आने वाले दिनों में तेल की कीमत तीन रुपये तक और बढ़ जाएगी।
इस सप्ताह कच्चा तेल 75.34 डॉलर प्रति बैरल पर हो गया है। एक महीने पहले यह 69.03 डॉलर पर था। इस तरह इसमें 9.1 फीसदी का इजाफा हुआ है। दरअसल कोरोना के नए मामलों में आ रही गिरावट और टीकाकरण की बढ़ती रफ्तार से आर्थिक गतिविधियां दोबारा खुली हैं।
आपको बतादें कि आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं किए गए हैं। पिछले सप्ताह पेट्रोल की कीमत 13 से 15 पैसे, तो वहीं डीजल की कीमत 14-15 पैसे कम हुई थी। लेकिन अब भी प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 से ऊपर है। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.19 रुपये जबकि डीजल का दाम 88.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये व डीजल की कीमत 96.19 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.62 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.71 रुपये लीटर है।

