सीएम के करीबी मुख्य सचिव का कार्यकाल बढ़ा

उत्तराखंड के मुख्य सचिव एसएस संधू का कार्यकाल बढ़ाया गया है। एसएस संधू को 6 महीने की सेवा बढ़ी है। वह इसी महीने रिटायर होने वाले थे, मुख्य सचिव एसएस संधू को बदरीनाथ, केदारनाथ पुनर्निर्माण की ड्यूटी है। मुख्य सचिव एसएस संधू को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विश्वास पात्र कहा जाता है।  वो सीएम के काफी करीबियों मेसे एक है।  प्रधानमंत्री कार्यालय उनके सेवा विस्तार के पक्ष में था। वहीं दूसरी तरफ मुख्य सचिव डॉ.एस.एस. संधु ने सचिवालय में राज्य में युवाओं के लिए विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने के लिए आयोजित किए जा रहे युवा महोत्सव-2023 की तैयारियों के संबंध में मीटिंग भी हुई है। 

आपको बतादें कि कौशल विकास विभाग अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में युवा महोत्सव आयोजित होने वाला है जिसमें राज्य सरकार के सभी विभाग अपनी कौशल विकास और रोजगारपरक योजनाओं को युवाओं के समक्ष रखे जाएंगे। विभाग युवाओं के लिए अपने स्टॉल लगाएंगे, युवाओं के लिए काउंसिलिंग सेशल और प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *