अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हिजाब मामला, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने लगाई गुहार

नई दिल्ली : कर्नाटक का हिजाब बवाल अब अधिक आगे बढ़ चूका है अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। जबकि आज  सुप्रीम कोर्ट ने इससे संबंधित याचिका पर तत्काल सुनवाई से फिलहाल इंकार किया है,जिसमें मामले से संबंधित याचिकाएं कर्नाटक हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया गया है। वकील व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट में हिजाब विवाद को लेकर अपना पक्ष सामने रखा है,और उसपर तुरंत सुनवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि दो माह बाद परीक्षाएं हैं। लड़कियों को स्कूल आने से रोका जा रहा है। उन पर पत्थर भी फेके जा रहे हैं। इस पर प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण ने कहा कि हाई कोर्ट की तीन जजों की पीठ मामला सुन रही है। हो सकता है वह आपको कुछ राहत दे दे। पहले उन्हें सुनने दीजिए। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट आज मामले की सुनवाई कर रही है,  इस वक्त उसे हस्तक्षेप क्यों करना चाहिए? सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की तारीख अभी देने से भी इनकार कर दिया।

 

कोर्ट में भेजी गई याचिका पर आज सुनवाई – बीते दिन बुधवार को हाईकोर्ट की एकल पीठ ने इस मामलें पर बड़ी पीठ के सामने पूरी रिपोर्ट भेजी थी।  इसके साथ अब सभी की निगाहें कर्नाटक हाईकोर्ट में आज होने वाली सुनवाई पर लगी हैं। जिसपर आज गुरूवार को  जस्टिस कृष्णा एस. दीक्षित और जस्टिस जेबुन्निसा एम. काजी सुनवाई कर सकते है। बुधवार को मामले की सुनवाई के बाद जस्टिस दीक्षित ने केस मुख्य न्यायाधीश अवस्थी के पास भेज दिया था, ताकि बड़ी पीठ इस पर चर्चा कारकजे इसका समाधान निकाल सके।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *