UP election phase 1 Voting: गाजियाबाद में सपा प्रत्याशी पर फर्जी वोटिंग का आरोप,भाजपा कार्यकर्ता से बवाल

नोएडा : गौरतलब है कि गुरूवार 10 फरवरी उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। सुबह से ही पहले दो घंटे में वोटिंग की रफ्तार काफी हल्की देखी गई है। सुबह 9 बजे तक सिर्फ 7.95 प्रतिशत मतदान किया गया था। मतदान के लिए बनें बूथों पर मतदाताओं की लंबी अब लगनी शुरू हो चुकी हैं।

12 बजे तक इन जिलों में मतदान का प्रतिशत –

आगरा में 11 बजे तक 20.42 प्रतिशत।
गाजियाबाद जिले में 11 बजे तक 17.26 प्रतिशत मतदान । 
हापुड़ जिले में 11 बजे तक 22.08 प्रतिशत मतदान
मथुरा जिले में 11 बजे तक 20.39 फीसदी मतदान। 
मेरठ जिले में 11 बजे तक 18.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
मुजफ्फनगर जिले में 11 बजे तक 22.56 फीसदी।अलीगढ़ जिले में 11 बजे तक 17.91 प्रतिशत । 
बागपत जिले में 11 बजे तक 22.77  हुआ।
बुलंदशहर में 11 बजे तक 21.62 प्रतिशत मतदान हुआ
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 11 बजे तक 18.43 फीसदी मतदान हुआ।  
शामली जिले में 11 बजे 22.84 फीसदी मतदान हुआ है। 
11 बजे तक औसत मतदान – 20.03% 
सपा प्रत्याशी पर गड़बड़ी का आरोप-

सुबह जब से मतदानब शुरू किया गया है तभी सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे हैं चेयरमैन रीना भाटी ने अमरपाल शर्मा से जान का ख़तरा बताया और कहा कि कुछ लोग मतदान स्थल पर हथियार लिए बैठे थे, पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है। इस सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा का भाजपा चेयरमैन प्रतिनिधि योगेश भाटी के  बाद झगड़ा हुआ जिसपर अमरपाल शर्मा ने भी कुछ लोगों पर अपने बस्ते छीनने की भी बात कही है। चेयरमैन रीना भाटी ने भी फोन पर हमला करने का आरोप लगाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *