अध्बुध: मुस्लिम छात्रों ने रामायण क्विज़ कॉन्टेस्ट को जीता

मालपुरर्हम : न्दू मुस्लिम रिश्तों को दागदार करने की कहानिया और हादसे तो तमाम होते दिख रहे है लेकिन आज आप ये खबर पढ़िए और दोनों धर्मों में जुड़ाव बनाते इन दो शख्स से मिलिए,  ये है केरल के मलप्पुरम के दो मुस्लिम छात्र जिन्होंने रामायण क्विज जीतकर देश के लोगों को भौचक्का कर दिया है।  मीडिया में दोनों की जीत चर्चा का विषय बन गयी है। दोनों केरल प्रकाशक डीसी बुक्स द्वारा आयोजित राज्यव्यापी ऑनलाइन रामायण सवाल जवाब की प्रतियोगिता में जीते हैं।

 इस क्विज में 1000 से ज़्यादा छात्रों ने भाग लिया और ये दोनों वालेंचेरी के केकेएचएम इस्लामिक एंड आर्ट्स कॉलेज में वेफी कोर्स के छात्र हैं। द वेफी इस्लामिक स्टडीज में 8 साल का प्रोग्राम है जो पोस्ट-ग्रेजुएशन स्तर तक जाता है। इस प्रतियोगिता में विजेता मोहम्मद  जाबिर ने कहा कि उन्हें डीसी बुक्स के टेलीग्राम समूह के माध्यम से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के बारे में पता चला और इसके लिए खुद को पंजीकृत किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रश्नोत्तरी के संबंध में कोई विस्तृत तैयारी नहीं की थी।  


पहले विजेता की जुबानी –  इन दोनों ही विजेताओं ने कहा कि रामायण और महाभारत महाकाव्यों को पढ़ना चाहिए क्योंकि वे देश की संस्कृति, परंपरा और इतिहास का हिस्सा हैं। मेरा मानना है कि इन ग्रंथों को सीखना और समझना हम सभी की जिम्मेदारी है। रामायण जैसे महाकाव्यों के संदेश से प्रेरणा लेनी चाहिए। विजेता छात्रों ने कहा कि गहराई से पढ़ाई अन्य धर्मों और इन समुदायों के लोगों को अधिक समझने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *