गैंगस्टर गोगी की हत्या के बाद,तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल में अलर्ट

गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ़ गोगी के ऊपर हुए शूटआउट के बाद अब दिल्ली की जेलों में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है जिसके मद्देनज़र दिल्ली की सभी जेलों में अलर्ट जारी किया गया है। इसमें तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल शामिल है। जहाँ किसी भी तरह की घटना ना होने पाए इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। इस वारदात के बाद तीन जेलों में अलर्ट है लेकिन खासतौर पर मंडोली जेल की सुरक्षा अधिक की गई है। 
कोर्ट रूम में जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या के बाद तिहाड़ में सुरक्षा चाकचौबंद हो गई है।  खासकर मंडोली जेल की सुरक्षा को लेकर बीते दिन अधिकारियों ने अचानक बैठक बुला ली थी। मारा गया आरोपी जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या में मंडोली जेल के हाई सिक्योरिटी जेल में बंद सुनील मान उर्फ टिल्लू का नाम आ रहा है। जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया है कि वह टिल्लू की सुरक्षा की समीक्षा करें और अगर जरूरत है तो उसे अन्य जेल में भेजा जाए। रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट की साजिश तिहाड़ की मंडोली जेल में रची गई थी। इसी जेल में गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी का जानी दुश्मन कुख्यात बदमाश सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया बंद है।

 उसे मंडोली जेल के हाई रिस्क वार्ड में रखा गया है। पुलिस को पूरा अंदाजा है कि अब मंडोली जेल में टिल्लू पर भी हमला हो सकता है क्यूंकि वहां टिल्लू ही नहीं बल्कि उसके कई गुर्गे भी गिरफ्त में हैं।  कैदियों को दूसरी जेल भेजे जाने की आवश्यकता है तो वह इस बात की सिफारिश कर सकते हैं। कैदियों को दूसरे जेल में शिफ्ट करने का विचार भी किया जा रहा है। विरोधी गैंग के सदस्यों को एक जेल में नहीं रखा जाएगा । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *