देहरादून : मौसम ने करवट ली है तबसे परवर्तीय इलाकों में मौसम सुहाना भी है और भारी बर्फ़बारी हुई है, और हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई है, यहां यात्रा को भी रोका गया है। दो दिनों से यहां मौसम खराब होने के चलते ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब में एक फिट से ज़्यादा बर्फपड़ी है जिसकी वजह से प्रदेश में बारिश के पर्यटन विभाग ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से पहले ही सतर्क रहने की हिदायत दी है। बद्रीनाथ धाम की चोटियों पर भी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। सोमवार को मौसम का मिजाज बदला तो हेमकुंड साहिब में जमकर बर्फबारी हुई। बर्फबारी के कारण यहां साढ़े सात हजार तीर्थयात्रियों को रोक दिया है। गोविंदघाट व घांघरिया में साढे़ सात हजार तीर्थयात्री को रोका गया है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह का कहना है कि जैसे ही बर्फबारी रुकेगी यात्रा फिर से संचालित होगी। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए हेमकुंड की ओर जाने वालों को मौसम साफ होने तक घांघरिया और गोविंदघाट पर रोक दिया गया है। जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने आदि की चेतावनी जारी की है।
हेमकुंड साहिब की यात्रा पर रोक,साढ़े सात हजार तीर्थयात्री फसे

