हादसे के बाद ज़िन्दगी से लम्बी जंग के बाद दुनिया से विदा हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह,पीएम ने जताया शोक

बीती 8 दिसंबर 2021 इतिहास में दर्दनाक हादसे के तारिख के तौर पर दर्ज हो चुकी है। गौरतलब है कि इसी दिन तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में सीडीआएस बिपिन रावत और उनकी समेत अन्य 12 जवान घायल हुए और शहीद हुए लेकिन एक यूपी के देवरिया के कैप्टन वरुण सिंह घायल अवस्था में इलाज ले रहे थे जिनकी भी लम्बी इलाज के बाद आज बुधवार सुबह निधन हो गया है। वह सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर में यात्रा कर रहे 14 लोगों के दल में शामिल थे और हादसे में एक मात्र जिंदा बचे सैन्य अधिकारी थे। वायुसेना की ओर से उनके निधन की खबर सांझा की गई है। भारतीय वायुसेना ने अपने ट्वीट करके कहा है कि “यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि ग्रुप कैप्टन का इलाज के दौरान आज निधन हो गया। वे आठ दिसंबर 2021 को हुए हादसे में अकेले जिंदा बचे थे। 

आज  कैप्टन वरुण सिंह की निधन की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि “ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि। देश के लिए उनकी सेवा को सभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पराक्रम, अत्यंत पेशेवराना अंदाज से देश की सेवा की। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।”

इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है-IAF पायलट ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन से हुए दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वह सच्चे फाइटर थे, 

यूपी के देवरिया से ताल्लुक रखते थे कैप्टन वरुण सिंह –

 उत्तर प्रदेश के देवरिया के कन्हौली गांव के रहने वाले थे शहीद वरुण सिंह । वह मूलरूप से फाइटर पायलट थे। साल 2007 से 2009 तक उनकी गोरखपुर में पोस्टिंग रही। वह जगुआर फाइटर प्लेन उड़ाते थे। गोरखपुर से उनका हैदराबाद तबादला हुआ था। वर्तमान में तमिलनाडु के वेलिंगटन में तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *