राजधानी दून में आत्महत्या का अजीबोग़रीब मामला,जांच में जुटी पुलिस

धर्मपुर में एक मकान में एक युवक और युवती के आत्महत्या करने बाद हड़कंप मच गया है।दोनों के शव कमरे में मिले। घटना धर्मपुर कब्रिस्तान वाली गली की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान राहुल पुत्र शिवप्रसाद निवासी धर्मपुर और शिल्पी पुत्री मनोज थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी की हुई है।आज सोमवार सुबह राहुल ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई और उन्होंने काफी देर दरबाज़ा पीटा और कोई उत्तर नहीं आने पर  घरवालों ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गए। अंदर एक लड़की का शव भी पड़ा हुआ था। सीओ नेहरू कॉलोनी अनिल कुमार जोशी ने बताया है कि दोनों के पास से एक सीरिंज मिली है।

दोनों ने लगाया इंजेक्शन –एक दूसरे को जहर का इंजेक्शन दिया खुदखुशी की। राहुल मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था। जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी। लड़की राहुल के पास आई या राहुल उसे लेकर आया था इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। राहुल के परिजन भी लड़की के बारे में बहुत ज्यादा  अवगत नहीं है। ये मामला अभी तक प्रेमप्रसंग का माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *