तमिलनाडु और कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना,मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

चेन्नई : मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है और बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट भी ज़ारी किया गया है। बता दें कि आज सुबह से ही चेन्नई में लगातार भारी बारिश हो रही है , और मौसम विभाग चेन्नई की तरफ से कहा गया है कि प्रदेश के सभी तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। सभी तटीय जिलों में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया गया है , और समुद्री तटों पर रहने वाले मछुआरों को फिलहाल सुरक्षित इलाकों में भेज दिया गया है। इसके अलावा कर्नाटक के भी कई जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दबाव बना हुआ है , जिसकी वजह से तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के तटीय इलाके में आज भारी बारिश होगी।मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद राज्य सरकारों ने भी अपने अपने तटीय इलाकों में राहत और सेवा दलों की नियुक्ति कर दी है। बंगाल की खाड़ी का यह दबाव अगले 24 घंटों में थोड़ा काम होता जाएगा। वहीं कर्नाटक में अगले चार दिनों तक इस दबाव की वजह से तेज़ बारिश होगी। कर्नाटक के तटीय इलाकों में आज और कल भारी बारिश की संभावना है और यहां ऑरेंज अलर्ट ज़ारी किया गया है।