एम्स ऋषिकेश जा रही कार टकराई, दोकी मौत

ऋषिकेश: प्रदेश में मौसम का मिजाज बिलकुल ठीक नहीं है, इसी बीच कोहरा भी सुबह में जमकर छाया रहता है। जिस वजह से बीते दिन सोमवार की सुबह तड़के एक कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में आगे बैठे दोनों लोगों की मौत हो गई और पिछली सीट पर बैठी महिला और एक पुरुष घायल हो गए। सभी लोग ऋषिकेश एम्स जा रहे थे। घायलों को चोटें आई हैं। सुबह साढ़े पांच बजे प्रेमनगर से सेलाकुई के बीच ये हादसा हुआ है और पुलिस ने बताया है की सहसपुर के बिरसनी निवासी अमर सिंह, उनके बेटे रविंद्र और सुजाता निवासी होरावाला को ऋषिकेश एम्स जाना था। उन्होंने कार चालक हरेंद्र को कोटड़ा कल्याणपुर से बुलाया। रास्ते में बाला सुंदरी मंदिर के पास कोहरे के कारण कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।और  दुखद हादसा हुआ। 

  हुई इस बड़ी घटना की सूचना राहगीरों नै पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को कार से निकाला और सुभारती अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने अमर सिंह पुत्र दुलाराम और हरेंद्र पुत्र योगेंद्र को मृत घोेषित कर दिया। जबकि, सुजाता और रविंद्र घायल हैं।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *