अंकिता के हत्यारों की रिमांड पर फैसला आज,दोस्त पुष्प देगा बयान

देहरादून : प्रदेश में हुआ अंकिता हत्याकांड पर क्या फैसला होगा इसपर सभी लोगों की उत्सुकता बनी हुई है। इसी कड़ी में आज गुरूवार को  हत्या के आरोप में गिरफ्तार पुलकित, अंकित और सौरभ की रिमांड को लेकर आज कोर्ट का फैंस;फैसला आएगा।  एसआईटी के सदस्य एएसपी शेखर सुयाल ने कहा है कि बीते दिन बुधवार को कोटद्वार की कोर्ट में चार दिन की रिमांड के लिए अर्जी दी गई थी। आज फैसले के बाद अगर रिमांड मिलेगी तो इसके बाद आरोपियों को जेल से लाकर पूछताछ होगी। उनके साथ घटनास्थल पर क्राइम सीन को भी दोहराया जाएगा। आरोपियों से घटना के दिन और उसके बाद के सारे घटनाक्रम की जानकारी पूरी डीटेल में जानी जाएगी।
अंकिता की गुमशुदगी की सूचना मिलने के तुरंत बाद छुट्टी जाने वाला पटवारी वैभव भी एसआईटी जांच के दायरे में आ गया है। पूछताछ में पटवारी के खिलाफ सुबूत मिले तो उसे हत्या के साक्ष्य मिटाने का आरोपी भी बनाया जा सकता है। 

अंकिता का दोस्त पहुंचेगा ऋषिकेश -बयान होंगे दर्ज –अंकिता का दोस्त पुष्प जिसके साथ पुलकित की कॉल सामने आई थी वो भी आज अहम के तौर पर बयान दर्ज करने के लिए लक्ष्मण झूला थाना बुलाया गया है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को पुष्प लक्ष्मण झूला थाने बयान दर्ज कराने पहुंच सकता है। उससे भी तमाम सवालों के जवाब एसआईटी जानेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *