नई दिल्ली : पिछले कई दिनों से गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर में बीते रात शुक्रवार को अचनाक तेज आंधी और बारिश हुई, घज़ियाबाद में भी अचानक मौसम बदला। धूल भरी आंधी चलने से लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ा। खासतौर पर पैदल व दो पहिया चालकों को इससे काफी परेशानी हुई। कई जगह पेड़ उखड़ कर गिर पड़े, जिससे लंबा जाम लग गया। तूफान के चलते पेड़ उखड़ने से छह लोग घायल हो गए और दो की मौत हो गई। कई जगहों पर इमारतें क्षतिग्रस्त हुई है। जिससे 17 घायल हो गए। दिल्ली पुलिस को पेड़ उखाड़ने से संबंधित 152 कॉल, भवन क्षति से संबंधित 55 कॉल और बिजली व्यवधान से संबंधित 202 कॉल प्राप्त हुईं।
एंबुलेंस के ऊपर गिरा साइन बोर्ड
पश्चिमी दिल्ली में चली तेज आंधी के बाद द्वारका मोड़ पर एक साइन बोर्ड एंबुलेंस गिर पड़ा। इस साइन बोर्ड की चपेट में कुछ छोटी गाड़ी भी आ गई। राहत की बात रही की इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। घटना के तुरंत बाद मरीज को दूसरे वाहन से अस्पताल में भेज दिया गया। हल्की बारिश होने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।