राजधानी लखनऊ में देश की पहली नाइट सफारी और नए चिड़ियाघर की स्थान की जाएगी। बाधाएं दूर हो गई हैं। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने कुकरैल के जंगलों में दोनों की स्थापना के लिए 15 मई को इजाजत दे दी है, इसे प्रदेश सरकार की बड़ी योजनाओं मे से एक माना जा रहा है। कैबिनेट ने पिछले साल अगस्त में कुकरल में नाइट सफारी बनाने और राजधानी के चिड़ियाघर को भी वहीं स्थानांतरित करने के प्रस्ताव को दी थी। तभी से वन विभाग इनकी स्थापना के लिए सभी तरह की एनओसी हासिल करने व औपचारिकताएं पूरी कर रहा है। 1000 एकड़ जमीन चुनी गई है, जिससे वनक्षेत्र के मूल स्वरूप को कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं होगा। दोनों परियोजनाओं पर करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत आएगी। ये कार्य इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) मोड में किए जाएंगे।
पहली नाइट सफारी का होगा निर्माण,बनेगा नया चिड़ियाघर

