नई दिल्ली : उत्तर भारत इन दिनों प्रचंड गर्मी से सभी बेहद परेशान हैं। नौतपा का असर दिल्ली एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है और आसमान से आग बरस रही है। मौसन विभाग के अनुसार, आज सोमवार से बुधवार यानी 29 मई तक लू का अलर्ट जारी हुआ है। दिल्ली के कई इलाकों में पानी के लिए लोग परेशन हैं तो वहीं कई जगहों से गर्मी में आग लगने की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। बिजली की मांग बढ़ चुकी है। बीते रविवार को सूरज की तपिश और भीषण लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। नौ साल बाद 26 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा।। यही नहीं, यह इस सीजन का अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले 2015 में इस दिन अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। ऐसे में गर्मी लोगों की काफी दिक्कत बढ़ा सकती है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है।
सावधान : अगले तीन दिन हीट वेव का अलर्ट, कब से मिलेगी राहत
