मौसम को लेकर तेज धूप और लू का अलर्ट जारी

दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशाओं से चल रही गर्म हवा के कारण दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में कल पारा 46 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया। यह क्षेत्र दिल्ली-एनसीआर में सबसे गर्म दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में तापमान 43 डिग्री के पास रहा जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन है। आशंका है कि सोमवार को तापमान और बढ़ेगा। मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया। चेतावनी दी है कि दिल्ली में कुछ जगहों पर हीटवेव की चेतावनी की गई है। 

दिल्ली का नजफगढ़ इलाके में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री रहा। यहां न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री रहा। NCR में  गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री, नोएडा में 43.6 डिग्री दर्ज किया गया है।  दिन के समय 25-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *