30 सवारियों से भरी नाव गंगा में डूबी,मचा हड़कंप

यूपी के बलिया जिले में बड़ा हादसा हुआ है। आज सोमवार सुबह माल्देपुर संगम घाट पर मुंडन संस्कार के लिए गंगा के पार जा रही सवारियों से भरी नाव गंगा में डूब गई। इसमें कई लोगों के डूबने की सम्भावना जताई जा रही है। तीन महिलाओं के शव निकाले गए हैं। स्थानीय नाविकों और पुलिस ने 12 से ज्यादा लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर रेस्क्यू कर लिया गया है। अन्य की तलाश पुलिस और गोताखोरों  की लगातार तलाश जारी है। नदी से निकाले गए लोगों में से तीन महिलाओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना से कोहराम मचा है। घाट किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पडी है। 


माल्देपुर संगमघाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए हजारों की भीड़ पहुंची। नाविक ने भी अधिक कमाने के लिए क्षमता से अधिक सवारियों को बिठा लिया दर्जनों महिला-पुरुष सवार एक नाव गंगा पार निकल गए। अभी कुछ दूर पहुंची थी कि अचानक नाव ओवरलोड होने के कारण बैठ गई। नाव में ३० लोग बैठे थे। सुरक्षा में तैनात जवानों और स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए छोटी नाव से डूब रहे लोगों को बचाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *