PM Modi in Varanasi: भगवान की थीम पर तैयार होगा स्टेडियम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि स्टेडियम भगवान की थीम पर तैयार होगा। खेल को लेकर समाज की सोच बदल बदली है। आज जो खेलेगा वही खिलता चला जाएगा। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि काशी में आज एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी है।
ये स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए वरदान है। इस स्टेडियम के पूरा होने पर 30,000 से ज्यादा लोग यहां बैठकर मैच का आनंद ले पाएंगे। स्टेडियम की तस्वीर सामने आयीं हैं, देखकर हर काशीवासी खुश है। शिव शक्ति यानी वो स्थान जहां बीते महीने की 23 तारीख को हमारा चंद्रयान लैंड हुआ था। शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है।  क्रिकेट मैचों की संख्या बढ़ने वाली है। जब मैचों की संख्या बढ़ेगी तो नए स्टेडियमों की जरूरत भी पड़ेगी। उन्होंने कहा ये स्टेडियम पूरे पूर्वांचल का चमकता हुआ सितारा बनने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *