ताजमहल मामलें में कोर्ट में आज सुनवाई,वीडियोग्राफी की हुई मांग 

आगरा : गौरतलब है कि बीते दिन कुछ समय से ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल पर मामला चल रहा है. दरअसल,यह मामला ताजमहल के तहखाने में बने 20 कमरों को खोलने की याचिका पर हाईकोर्ट में चल रहा है जिसपर आज बृहस्पतिवार को सुनवाई होगी,लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और देश के नामी गिरामी संस्थानों के लिए तहखाना खोला जा चूका है। ताजमहल की मजबूती परखने के लिए समय-समय पर तहखाने में जाकर इसका सर्वे किया जा चुका है। जानकारों ने ये भी बताया है कि ये कमरे कोर्ट की निगरानी में खोले जाएं और वीडियोग्राफी होना भी लाज़मी है। 

आपको बतादें कि बीजेपी पार्टी के अयोध्या मीडिया प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह ने कोर्ट में याचिका दायर कर ताजमहल के 22 कमरों को खोलने की न्यायालय से मांग की है। उन्होंने इन कमरों में हिंदू-देवी-देवताओं की मूर्ति होने की आशंका जताई है।  इन बंद कमरों को खोलकर इसका रहस्य सभी के समक्ष पेश होगा। 

याचिकाकर्ता रजनीश सिंह ने राज्य सरकार से एक समिति गठित करने की भी बात कही है। इसके बाद से ही देश में ताजमहल के कमरों के रहस्यों को लेकर एक नई बहस छिड़ी हुई है। वहीं इतिहासकारों का कहना है कि ताजमहल विश्व विरासत है। 

 पर्यटकों के लिए नहीं है मुमकिन –डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सुगम आनंद ने कहा कि पर्यटकों के लिए तहखाने खोलना आर्कियोलोजी के मुताबिक मुमकिन नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *