शुरू होते ही औंधे मुंह गिरा शेयर मार्केट, सेंसेक्स 1000-निफ्टी 16000

नई दिल्ली : कमजोर वैश्विक स्तर पर बना हुआ बाजार बीच सप्ताह में आज गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 589 अंक या 1.09 फीसदी टूटकर 53,499 के स्थान पर आकर खुला है। लेकिन अगर बात करें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक की तो 169 अंक या 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 16000 के नीचे 15,998 के स्तर पर शुरू किया गया है। खुलने के साथ ही दोनों सूचकांकों में गिरावट में तेज़ी आई। फिलहाल की बात करें तो, बीएसई का सेंसेक्स 1027 अंक फिसलकर 53,060 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 295 अंक तक टूटा है। 

बाजार खुलने के साथ ही लगभग 442 शेयरों में तेजी आई, 1488 शेयरों में गिरावट आई और 65 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स हरे निशान पर खुले, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुए थे। सेंसेक्स 276 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट के साथ 54,088 के स्तर पर, जबकि निफ्टी 73 अंक या 0.45 फीसदी फिसलकर 16,167 के स्तर पर बंद हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *