अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर आज मंगलवार को उपचुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। इनमें पश्चिम बंगाल की धूपगुरी, त्रिपुरा की धनपुर व बॉक्सनगर, केरल की पुडुपल्ली, झारखंड की डुमरी, उत्तराखंड की बागेश्वर और उत्तर प्रदेश की सबसे चर्चित घोसी सीट पर मतदान जारी है।
आम चुनाव से पहले इन चुनावों को जरुरी कहा जा रहा है। पुथुपल्ली सीट पर यूडीएफ उम्मीदवार चांडी ओमेन ने किया मतदान किया है। पश्चिम बंगाल की धुपगुरी सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुबह नौ बजे तक 17 प्रतिशत से ज्यादा मतदान किया जा चुका है।
यहां मतदान सुबह सात बजे 260 बूथों पर जारी है, । झारखंड की डुमरी सीट पर सुबह 9 बजे तक 11 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां कुल 2.98 लाख मतदाता हैं।

