टोक्यो ओलम्पिक: धमाकेदार हैट्रिक का रिकॉर्ड बना कर घर लौटी उत्तराखंड की बेटी

टोक्यो ओलम्पिक में भारत का इतिहास रच रहे सभी खिलाड़ि देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। देश के कोने कोने और मध्यम वर्गीय परिवारों के खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड के हरिद्वार से महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया आज अपने हरिद्वार स्थित घर पहुंची। जहां मां को देखते ही वंदना भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक सकीं। हरिद्वार के रोशन बाद गांव की निवासी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा है। आज वन्दना का घर आने का सभी को बेसब्री से इंतज़ार था,आज  वंदना कटारिया उत्तराखंड पहुंच गईं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वंदना का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से महिला खिलाड़ी सीधे रोशनाबाद स्थित स्टेडियम पहुंचीं, जहां उनका सम्मान जोरो शोरो से किया गया। हर कोई वंदना को देखने के लिए उत्सुक दिख रहा था।

सभी लोग मोबाइल कैमरे में वंदना की तस्वीर ले रहे थे। स्टेडियम से वंदना अपने गांव पहुंचीं और मां के देखकर भावुक हो गईं। बताया गया कि वंदना दो दिन तक हरिद्वार में ही रहेंगी और उसके बाद कई कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो जाएंगी।तीर्थनगरी हरिद्वार की बेटी और हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना कटारिया ने घर पहुंच कर कहा कि मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। हम लोग मेडल के बहुत नजदीक थे, मेडल नहीं जीत पाए। लेकिन हमने भारत में लोगों का दिल जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *