कांग्रेस सत्याग्रह: हरीश रावत ने कहा- ये है बर्बादी का पथ !

देहरादून : केंद्र की अग्निपथ योजना का विरोध रुकने का नाम नहीं ले रहा है जहां आम युवा सड़कों पर आक्रोश कर रहे हैं वही विपक्ष भी अपनी राजनीतिक रोटियां भुनने में लगाए हुआ है इसी कड़ी में बीते दिन सोमवार को भी उत्तराखंड के कई शहरों में कांग्रेस कार्यतकर्ताओं द्वारा प्रदर्शान किए गए,और आज ताज़ा खबर के अनुसार प्रदेश कांग्रेस ने सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में प्रदर्शन धरना व पुतला दहन किया है। प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और पूर्व सीएम हरीश रावत सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने योजना का युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया है।

अग्निवीरों के अग्नीपथ योजना के विरोध में देहरादून गढ़ी कैंट स्थित शहीद दुर्गा मल्ल पार्क के बाहर प्रदर्शन हुआ और आज  मंगलवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि “ये योजना युवाओं के लिए अग्निपथ नहीं बल्कि बर्बादी का पथ है।” अग्निपथ को  युवाओं के साथ धोखा बताने के साथ ही उन्होंने इसे देशहित के भी खिलाफ बताया। कांग्रेस ने योजना को तत्काल हटाने की मांग की है दूसरी तरफ  टिहरी में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने शहीद स्मारक में प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

 कांग्रेस के इस सत्याग्रह करने वालों में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, ब्लॉक प्रमुख प्रदीप चंद रमोला, महिला जिलाध्यक्ष दर्शनी रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट,  शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, नरेंद्र चंद रमोला, राजपाल बिष्ट, याकूब सिद्धिकी सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *