हरिद्वार। हम सभी जानतें है कि जानलेवा बीमारी कैंसर आपको मानसिक-शारीरिक-और आर्थिक सभी तरह से खत्म कर देती है,कई जानें तो इसलिए भी इस जंग को नहीं जीत पाते क्यूंकि उनपर पैसे का अभाव होता है लेकिन अब हरिद्वार की अब गीता भवन ट्रस्ट सोसायटी पावन धाम हरिद्वार में चार दिवसीय कैम्प आयोजित करके अत्याधुनिक तकनीक वाली मशीनों की मदद से कैंसर के मरीजों का निशुल्क टेस्ट भी कराया जा रहा है और दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। आपको बतादें कि कैम्प में 3 डी जैसी मैमोग्राफी मशीन द्वारा मरीजों चेकअप होगा।

जिसके लिए आपको बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। पावन धाम हरिद्वार के संचालक गीता भवन ट्रस्ट सोसायटी के सराहनीय कदम से इस शिविर द्वारा यह सुविधा विश्व कैंसर केयर सेंटर एवं अमेरिकन कैंसर इंस्टीट्यूट की मदद से उपलब्ध कराकर इंस्टिट्यूट के साथ अनुबंध हुआ है। पावन धाम समिति के अध्यक्ष स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती बताते है कि इस वर्ष 4, 5, 6 व 7 सितंबर को लगने वाले शिविर में कैंसर, शुगर, ब्लड प्रैशर एवं अन्य बीमारियों की जांच अत्याधुनिक तकनीक वाली मशीनों से पूरी तरह निशुल्क कराएगा।
आज मंगलवार को इस विशाल शिविर के आयोजन के लिए पावन धाम में कार्यालय का शुभारंभ किया गया ताकि कैंप के प्रति ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा सके व उनका रजिस्ट्रेशन हो सके। स्वामी चिन्मयानंद ने बताया की ये कार्यालय न सिर्फ कैंसर जैसी भयानक बीमारियों के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराएगा बल्कि सनातन संस्कृति व गीता प्रचार के कार्य को देश विदेश में गति प्रदान करेगा। ट्रस्ट की तरफ से सभी प्रकार के सामाजिक कार्य, गौ सेवा, संत सेवा व पावन धाम व गीता भवन के बेहतर प्रबंधन आदि की व्यवस्था को सुचारू ढंग से इसी कार्यालय के माध्यम से संचालित होंगें .और साथ ही शिविर में महिलाओं व पुरुषों के कैंसर की जांच, महिलाओं के छाती के कैंसर की जांच के लिए मैमोग्राफी टैस्ट, महिलाओं की बच्चेदानी की कैंसर की जांच पुरुषों के गदूद के कैंसर की जांच के लिए पीएसए टेस्ट, महिलाओं व पुरुषों के मुंह के कैंसर की जांच, हड्डियों के कैंसर टैस्ट, ईसीजी टेस्ट, लोगों का शुगर व ब्लड प्रैशर टेस्ट किया जाएगा। जरूरतमंदों को सामान्य दवाइयां, कैंसर की दवाइयां भी निशुल्क प्रदान की जाएंगी।
विश्व स्तरीय चिकित्सक कैंसर एवं अन्य बीमारियों के प्रति जागरूक करेंगे एवं मरीजों को सही और नियमित उपचार की सलाह भी दी जाएगी। जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा की पावन धाम की पहचान विश्वभर में है। संस्था द्वारा लोगों को स्वस्थ रखने के लिए की गयी शुरुआत सराहनीय है। इस अवसर पर गीता भवन ट्रस्ट सोसाइटी के महामंत्री सुनील गर्ग एडवोकेट, महंत स्वामी वेदांत प्रकाश, कंट्रोलर अंशुल श्री कुंज, संयुक्त सचिव सुरिंदर गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंदर सूद, उपाध्यक्ष भरत अग्रवाल कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल आदि सभी उपस्थित रहे।

