मंकी पॉक्स को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी सीएमओ को निगरानी और एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए हैं। अभी तक प्रदेश में मंकी पॉक्स का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तारा आर्य ने कहा कि मंकी पॉक्स एक वायरल संक्रमण है। ये संक्रमण एक रोगी से दूसरे में पहुँचता है। अफ्रीका व अन्य देशों की यात्रा करने वाले लोगाें की निगरानी की जाए। मरीज में संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल जांच कर उसको आइसोलेट किया जाए।
प्रदेश में मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने दिए निर्देश

