हल्द्वानी : आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें आज बुधवार को पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा व आगे आने वाले कार्यक्रमों के लिए विस्तार से बातचीत हुई है। वहीं दूसरे दिन बुधवार को हुई कार्यसमिति क़ी बैठक में मुख्यमंत्री समेत कई कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। इस दौरान कहा गया कि सांसद और विधायक कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
आपको बतादें कि ऐसे बूथों को चुना गया है और अन्य कार्य जुलाई तक पूरे किए जाएंगे। इसके साथ ही मिशन-2024 (लोकसभा चुनाव) को लेकर भी मंथन हुआ है। सफलता के लिए क्या-क्या कदम संगठनात्मक स्तर पर उठाए जाने हैं, उस पर भी विचार-विमर्श हुआ। बूथ को चिह्नित करते समय एक ही बूथ सांसद-विधायक के पास न हो, उस पर बातचीत हुई। लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक को तय कर जिम्मेदारी देने पर भी चर्चा हुई है। जिला प्रभारियों को विधानसभा स्तर और जिलाध्यक्ष को मंडल स्तर पर भेजे जाने की चर्चा हुई। मन की बात कार्यक्रम का विषय भी आया। इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

