डेंगू राज्यों में पैर पसार रहा है वहीँ उत्तरखंड में बीते 24 घंटों में इसके 95 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और पौड़ी गढ़वाल के सबसे अधिक हैं । अब डेंगू के सक्रिय मामलों की संख्या 344 तक पहुँच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से खबर है कि बीते दिन मंगलवार को देहरादून में 16, हरिद्वार में 22, नैनीताल में 19, पौड़ी गढ़वाल में 24, टिहरी में छह, ऊधमसिंह नगर में दो और चमोली में छह नए डेंगू के मामले सामने आए। हालांकि कहीं भी डेंगू से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया। अब तक डेंगू से 14 लोगों की मौत हुई है और 1400 लोग स्वस्थ भी हुए हैँ। 344 सक्रिय मामले हैं।
डेंगू के 95 नए मामले, दून, हरिद्वार, नैनीताल से सबसे अधिक

