चाय बागान पर बनेगी ट्विन सिटी,सरकार देगी सुविधा 

देहरादून के आर्केडिया चाय बागान में सरकार ट्विन सिटी तैयार करेगी। सरकार इस योजना पर काम कर रही है। इसके लिए पहले चरण पर काम हो रहा है। चाय बागान की 719.7 हेक्टेयर जमीन को इसके लिए चिन्हित किया है। राजधानी में बढ़ते आबादी के बोझ को देखते हुए सरकार लगातार नए शहर बसाने पर काम कर रही है। इसके तहत देहरादून के डोईवाला और सहसपुर के छरबा में दो स्थान चिन्हित हुए हैं। इसी कड़ी में आर्केडिया स्थित चाय बागान को भी नया शहर बसाने के लिए चुना है।  आर्केडिया में सरकार ने न्यू देहरादून ट्विन सिटी बनाने की योजना के तहत यूएस की एजेंसी मैकेंजी के माध्यम से सर्वेक्षण किया है। अब आगामी प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसके बाद निजी सहभागिता से यहां ट्विन सिटी तैयार होगा। 

फायदा –इस ट्विन सिटी में अत्याधुनिक अस्पताल, स्कूल, कॉलेज से लेकर पार्क, जॉगिंग ट्रैक, साइक्लिंग ट्रैक आदि की व्यवस्थाए होंगी। सरकार ये शहर बसाएगी ,घर बनाएं। अपना बिजनेस करें। इससे रोजगार भी मिलेंगे।  स्मार्ट सिटी विकसित करने की सरकार की योजना पर भारी विरोध हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *