हरिद्वार : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार में हो चुके पंचायत चुनाव को लेकर शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप गड़े हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जीता घोषित किया उन्हें हरवाया गया। विरोध जताने पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। उन्होंने तीन-चार दिन में हरिद्वार की स्थिति में सुधार नहीं होने पर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आवास के आगे उपवास पर बैठने की फिरसे घोषणा की है।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अपने फेसबुक पेज पर हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर पोस्ट डाली है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या कर क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत का परिसीमन किया गया। फिर आरक्षण किया गया। किसी भी मानक का पालन नहीं हुआ। एक मानक ध्यान में रखा गया कि चुनाव जीतना है। चुनाव शुरू हुए तो धन और सत्ता का ग़लत फायदा उठाया जा रहा हैं। लोगों के नामांकन खारिज किए। उन्होंने ये भी कहा सामाजिक कार्यकर्ताओं में भय पैदा किया जा रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि उनके भाग्य में विश्राम नहीं है।
डीएम और एसएसपी आवास के आगे उपवास करेंगे रावत

