अहमदाबाद : सुजलॉन एनर्जी ग्रुप के चेयरमैन तुलसी तांती का 64 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मृत्यु हुई है। आपको बता दें कि सुजलॉन एनर्जी की संस्थापक तुलसी तांती भारत के ‘विंड मैन’ के नाम से मशहूर थे।
कंपनी के एक अधिकारी ने इस बाबत जानकारी दी है. कंपनी की ओर से बताया गया है कि तांती शनिवार शाम को पुणे से अहमदाबाद की यात्रा पर थे और उसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गयी. उनके परिवार में बेटी निधि और बेटा प्रणव हैं।
एनर्जी क्षेत्र के दिग्गज माने जाने वाले तांती ने 1995 में सुजलान एनर्जी की स्थापना के साथ भारत में पवन ऊर्जा के क्षेत्र में कदम जमाने का काम किया। इसके विस्तार के लिए उन्होंने एक नया कारोबारी मॉडल अपनाया जिसमें कंपनियों को हरित ऊर्जा विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता था। उनके मार्गदर्शन में सुजलान एनर्जी ने भारत के अलावा यूरोपीय बाजारों में भी अपनी मौजूदगी दर्ज की. जर्मनी, नीदरलैंड्स, डेनमार्क में भी कंपनी के शोध एवं विकास केंद्र मौजूद हैं.
‘विंड मैन’ तुलसी तांती का निधन

