हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस ने आज गुरुवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से देहात क्षेत्र के युवाओं को कई विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और पैसा ठगा। जिसका आज भंडाफोड़ हो गया है। मामले में एक कांग्रेसी नेत्री समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेसी नेत्री और उसके दो भाई सहित पांच लोग इस वारदात को अंजाम देते थे। आरोपी महिला जिला कांग्रेस में संगठन मंत्री है। कांग्रेसी नेत्री का भाई गिरोह का सरगना अजय नौटियाल अभी पुलिस के हथ्थे नहीं चढ़ा है।
रोशनाबाद पुलिस कार्यालय में गिरोह का भंडाफोड़ किया है , एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि लक्सर के टिक्कमपुर निवासी अजय नौटियाल, उसका भाई विजय नौटियाल, बहन रेणु सहित पांच लोग मिलकर क्षेत्र में गैंग चला रहे थे। ये लोग बेरोजगारों को विभिन्न सरकारी विभागों में सरकारी नौकरी लगवाने की बात कहकर लाखों रुपये की रकम ठगते थे। शहर के नामी होटलों में फर्जी तरीके से इंटरव्यू लेकर लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के फर्जी नियुक्ति पत्र

