हरिद्वार में दर्दनाक हादसा, गुरुकुल कांगड़ी विवि के छात्रों का एक्सीडेंट

हरिद्वार  :  हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में देहरादून-दिल्ली हाईवे पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्रों के वाहन का हादसा हुआ है जहां छात्रों की कार ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर खाकर छतिग्रस्त हो गई। कार की रफ्तार बेहद तेज थी उसका आधा हिस्सा ट्राली के अंदर ही धस गया। इस हादसे में एक छात्र की मौत हुई है लेकिन तीन अन्य घायल हुए हैं। 

काफी कोशिश के बाद छात्रों को कार के अंदर से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना  बीती रात सोमवार की है। इस हादसे में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बीएएमएस चतुर्थ वर्ष के छात्र हिमांशु मेहर निवासी लामाचौड़ हल्द्वानी, दिग्विजय सिंह निवासी बड़कोट उत्तरकाशी, सुधांशु कुमार निवासी ग्राम विजय नगला, नूरपुर बिजनौर और कुलदीप कुमार निवासी नयाली काशीपुर, जिला सहारनपुर कार से बहादराबाद की तरफ से आ रहे थे।हिमांशु मेहर की मौत हो गई और तीन घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *