गौरतलब है कि आज श्री शनिवार 14 अक्टूबर को आखिरी पितृ पक्ष का दिन है जिसके लिए आज अमावस्या स्नान और पितरो को तर्पण करने हज़ारों श्रद्धालु हरकीपैड़ी गंगा घात पहुंचे हैं। वहीँ एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। श्रद्धालु की शिनाख्त हो रही है।
भारी भीड़ है, मान्यता है कि आज के दिन बदरीनाथ धाम या हरिद्वार के नारायणी शीला मंदिर में पितरों के लिए की जाने वाली पूजा से पितरों को प्रेत योनि से मोक्ष मिलता है। ऐसे में हर साल यहां पितृ अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी उमड़ती है।

