देहरादून : उत्तराखंड में डोईवाला क्षेत्र के एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी 104 साल के साधू सिंह बिष्ट जो की सुभाषचंद्र बोस की फ़ौज में रह चुके थे उनका निधन हो गया। दिवंगत साधू सिंह नेता जी की आजाद हिंद फौज में थे। क्षेत्र के लोग उनका बेहद सम्मान किया करते थे और पुत्र ने बताया कि दिवंगत का अंतिम संस्कार आज हरिद्वार में किया गया।
वो मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के हिंडोलाखाल के निवासी थे और 1980 से डोईवाला के बारूवाला में निवास कर रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर रविवार को उन्हें हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया जहां उनका निधन हो गया।
उनके दो बेटे विजेन्द्र बिष्ट और सुरेन्द्र बिष्ट के अलावा एक बेटी रामेश्वरी हैं। उनके बड़े बेटे ने बताया कि देश की आजादी के लिए उनके पिता नेताजी सुभाषचंद बोस के विचारों से प्रेरित होकर आजाद हिंद फौज में शामिल हो गए थे। कई बार जेल जाने से लेकर अंग्रेजी हुकूमत की कई यातनाएं भी झेली थीं .

