एमपी के रीवा में बस और ट्रक की ज़ोरदार भिड़ंत,14 की मौत

रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा से एक बड़े सड़क हादसे की ख़बर आ रही है। आज सुबह हाईवे पर बस और ट्रक समेत तीन वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 14 लोगों की मौत की ख़बर है, जबकि 40 से ज़्यादा लोग घायल हैं। इस घटना पर पीएम मोदी, यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त किया है।
इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि, ‘मध्य प्रदेश के रीवा में नेशनल हाइवे पर हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसमें जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. प्रधानमंत्री ने बस दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपये दिए जाने की घोषणा की।
वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रीवा में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि मध्य प्रदेश के रीवा में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. इसके साथ ही सीएम योगी ने एमपी के सीएम से घायलों के समुचित उपचार व उत्तर प्रदेश निवासी दिवंगतों के पार्थिव शरीर को प्रदेश तक पहुंचाने के लिए बात की।