हरिद्वार: हरिद्वार जिले के पथरी में पुरानी कुंडी में गंगा किनारे एक बड़ा हादसा हुआ ,दरअसल,मामला था कि गंगा किनारे बैठ कर शराब पीने पिने के समय 5 दोस्तों में किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई और फिर मार पीट तक बात जा पहुंची फिर चार दोस्तों ने एक को मौत के घाट उतार दिया और शव गंगा में बहा दिया। गंगा का बहाव तेज होने के कारण शव नहीं मिल पाया। गंगा में गोताखोर युवक के शव को तलाश करने में लगे हुए है।
यह मरने वाला युवक शाहपुर निवासी अभिषेक (20) वर्षीय है। बीते दिन मंगलवार की शाम को पुरानी कुंडी में गंगा किनारे बैठ कर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और बाद में चारों साथियों ने मारपीट करने के बाद अभिषेक को गंगा में बहा दिया जिसके बाद देर रात तक अभिषेक घर नहीं आया तब घरवालों ने उसे ढूंढ़ना शुरू कर दिया।
अभिषेक के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ ग्रामीणों से पता चला कि अभिषेक व उसके चार दोस्तों को पुरानी कुंडी की ओर जाते हुए देखा गया था। जब अभिषेक के भाई छोटू उर्फ जयंत ने उसके दोस्तों से भाई के बारें में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकें।

