लखनऊ : यूपी सरकार में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पद और भी बढ़ गया है। उन्हें विधान परिषद में नेता सदन बनाया गया। इस घोषणा से कुछ देर पहले ही जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने नेता सदन के पद से इस्तीफा दिया था।जब केशव को नेता सदन बनाया गया है। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में हार गए थे लेकिन फिर भी उन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया और अब विधान परिषद में नेता सदन की जिम्मेदारी देकर उनका कद बढ़ाया गया है। । कुछ दिन पहले स्वतंत्र देव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का प्रदेश में बढ़ा कद

