Good News: कोरोना मुक्त हुआ उत्तराखंड,एक भी सक्रिय मामला नहीं 

कोविड महामारी का ख़तरा अब काफी हद तक खत्म हो चुका है लगभग इस खतरे को तीन साल हो चुके हैं जिसके बाद  उत्तराखंड कोरोना मुक्त हो चूका है। वर्तमान में एक भी सक्रिय मामला नहीं है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में कोरोना का कोई नया संक्रमित नहीं पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संक्रमण को लेकर सतर्कता की गयीं हैं और अभी भी संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों के सैंपलों की जांच जारी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च 2020 को मिला  जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण का प्रसार लगातार बढ़ते गए। प्रदेश में कुल 4,49,472 संक्रमित मामले दर्ज किए गए। 

कोविड महामारी के इन तीन सालों में पहली बार राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या शून्य हुई है, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर अधिकारियों को विशेष सावधानी और सतर्कता बरतने के लिए सरकार की ओर से दिशा-निर्देश दिए गए थे।प्रदेश में एक सप्ताह से कोरोना का नया संक्रमित नहीं निकला है और वर्तमान में एक भी सक्रिय मामला भी नहीं है। अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में कोरोना सैंपलों की जांच लगातार की जा रही है।

उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2023 के अब तक राज्य में कोविड संक्रमण के मात्र 78 मामले सामने आए। विभागीय सक्रियता व लोगों की जागरूकता के चलते तीन साल बाद प्रदेश भर में सक्रिय मामले शून्य हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *