ज्ञानवापी पर अगली सुनवाई 6 जुलाई को, कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना 

प्रायगराज : ज्ञानवापी मस्जिद और विश्वेवश्वर नाथ मंदिर विवाद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई थी जिसे अब आगामी 6 जुलाई तक के लिए टाल दिया गया है। आज सुनवाई में अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना जिसके बाद अगली सुनवाई के लिए छह जुलाई की तारीख मुक़र्रर की। इससे पूर्व में भी कोर्ट द्वारा सोमवार को मामले की सुनवाई की गई थी जिसमे  20 मई की तारीख लगी थी।

सोमवार को सुनवाई में हुआ ये-  
 मंदिर पक्ष के अधिवक्ता का कहना था कि मस्जिद में सिर्फ याची को नमाज पढ़ने की अनुमति कोर्ट ने दी थी, अन्य मुसलमानों को नहीं। इसके पहले सुनवाई शुरू होते हुए वाराणसी की जिला अदालत के आदेश पर ज्ञानवापी मस्जिद के हो रहे सर्वे और सर्वे को लेकर को हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों से स्थिति जाननी चाही। कोर्ट को बताया गया कि सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी। जबकि, निचली अदालत के आदेश पर सोमवार को भी सर्वे का काम हुआ। मंदिर पक्ष की ओर से अधिवक्ता विजय शंकर रस्तोगी पेश हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *