नई दिल्ली : बड़ी खबर मिल रही है,कांग्रेस नेता व पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम पर गिरफ्तारी हो सकती है ऐसी खबरें मिल रही है। इनके करीबी भास्कर रमन की गिरफ्तारी हो चुकी है जिसके बाद सीबीआई कार्ति को भी गिरफ्तार की जा सकती है। ऐसे में कांग्रेस नेता ने कोर्ट से मदद की गुहार लगाईं है। उन्होंने दिल्ली कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल भी करदी है। दरअसल, सीबीआई वीजा भ्रष्टाचार मामले में उनके खिलाफ जांच चल रही है।सीबीआई ने संबंधित मामले में कार्ति चिदंबरम के करीबी एम भास्कर रमन को 18 मई को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उन्हें चार दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में कीर्ति चिदंबरम का भी नाम जुड़ा है। एम भास्कर रमन की गिरफ्तारी से पहले सीबीआई ने मंगलवार को कार्ति चिदंबरम के चेन्नई और दिल्ली निवास समेत देशभर में 10 ठिकानों पर छापे मारे थे।
यहाँ यहां पर छुई छापेमारी-
चेन्नई, मुंबई, कोप्पल (कर्नाटक), झारसुगुदा (ओडिशा), मनसा (पंजाब) और दिल्ली में कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम के ठिकानों पर छापे मारे थे। सीबीआई कार्ति चिदंबरम के खिलाफ आईएनएक्स मीडिया मामले की जांच कर रही है।

