पहले हाईकोर्ट फिर सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम ने शुक्रवार को दिनभर ज्ञानवापी परिसर का सर्वे किया गया जिसके कई घंटों के बाद परिसर की आकृति तैयार की है। दीवारों व उसके आसपास से साक्ष्य जुटाए गए। 41 सदस्यीय टीम ने चार हिस्सों में बांटकर सर्वे किया है।
तीनों गुंबद के नीचे और तहखानों में सर्वे की रिपोर्ट बनीं हैं। आज शनिवार को रेडिएशन के जरिये जांच आगे बढ़ाई जाएगी।दूसरी तरफ, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने शुक्रवार को सर्वे से दूरी बनाए रखी। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले ही कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार की सुबह एएसआई की टीम काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर चार पर पहुंची।

