संभावित सुरक्षा खामियों की वजह से केंद्र सरकार ने लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा-स्मॉल कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर सख्ती दिखाते हुए प्रतिबंध लगा है। इसके लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय द्वारा अधिसूचना जारी हुई थी। कुछ शर्तों के साथ इनका आयात होगा। इस वजह से लोगों के सामने सवाल है कि कोई खुद विदेश से लैपटॉप खरीदकर ला सकता है या नहीं? इसका जवाब आइए ढूंढ़ते हैं –
सबसे पहले बात है कि डीजीएफटी द्वारा जारी अधिसूचना में क्या है क्या निर्देश हुए हैं। सरकार की तरफ से इस अधिसूचना में लिखा है कि लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा-स्मॉल कंप्यूटर और सर्वर के आयात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया। कुछ शर्तों के साथ इनका आयात होगा।
मंत्रालय की तरफ से एक शर्त के साथ आयात की अनुमति होगी। इसके अलावा शर्त में यह भी शामिल है कि इस्तेमाल के बाद उत्पादों को नष्ट कर दिया जाएगा या फिर से निर्यात किया जाएगा।

