Gujrat Election : भाजपा का संकल्प पत्र हुआ जारी,पढ़िए जनता से हुए वादे !

आज शनिवार सुबह गुजरात में पहले चरण के चुनाव से पहले भाजपा का संकल्प पत्र जारी हुआ है। गौरतलब है कि आगामी एक दिसंबर को  89 विधानसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। इसके लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दौर चल रहा है। राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत लगा दी है। इस संकल्प पत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के युवाओं के लिए रोजगार से लेकर शिक्षा, किसानों, महिलाओं और स्कूली बच्चों तक के लिए वादे किए गए हैं। पढ़िए कुछ बिन्दु-

  • युवाओं के लिए 20 लाख रोजगार विकसित किए जाएंगे। 
  • स्कूल ऑफ एक्सीलेंस तैयार करने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 
  • देश का पहला ब्लू इकनॉमी इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तैयार होगा। 
  • मछली पकड़ने से संबंधित बुनियादी ढांचे भी मजबूत किए जाएंगे। 
  • पूरे गुजरात को 04 और 06 लेन सड़क से जोड़ेंगे। फ्लाईओर बनाए जाएंगे। 
  • 500 करोड़ रुयये खर्च करके गौशालाओं को मतबूत बनाएंगे। 
  • एक हजार अतिरिक्त मोबाइल पशु चिकित्सालय की शुरुआत करेंगे। 
  • 10 हजार करोड़ रुपये किसानों के मार्केटिंग के लिए खर्च करेंगे। 
  • 25 हजार करोड़ रुपये खर्च करके सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करेंगे। 
  • साउथ गुजरात और सौराष्ट्र में दो सी फूड पार्क तैयार करेंगे। 
  • गुजरात ओलंपिक मिशन के तहत वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स फैसेलिटी सेंटर बनाए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *