दिवाली के बाद होगी गुजरात चुनावों की घोषणा : EC

नई दिल्ली : भारतीय चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा की। हालांकि इस दौरान आयोग ने गुजरात चुनाव को लेकर फ़िलहाल कोई ऐलान नहीं किया। आयोग ने कहा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा दिवाली के बाद होगी। बता दें कि इसी साल के अंत में गुजरात विधानसभा का चुनाव हो रहे हैं। इसी को देखते हुए अभी से ही भाजपा , कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपनी-अपनी तैयारियां अभी से ही शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि गुजरात चुनाव में जीत के लिए आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और बीजेपी तीनों दलों के नेता खूब पसीना बहा रहे है। हर दिन राजनीतिक दर सभा और रैली कर रहे हैं. बता दें, गुजरात में कुल विधानसभा 182 सीटें हैं। जिसमें 40 आरक्षित सीटें हैं. जबकि, 13 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी।
वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब की तरह ही गुजरात में बड़ी जीत का सपना देख रही है। मुफ्त बिजली से लेकर कई और लुभावने वादों की पार्टी ने झड़ी लगा दी हैं। वहीं दूसरी ओर 27 सालों से सत्ता का ख़्वाब देख रही कांग्रेस भी पूरा जोर लगा रहे हैं। इस बार लग रहा है कि गुजरात चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को सकता है। बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।