केजरीवाल को अमित शाह का करारा जवाब,कहा- मोदी जी ही नेतृत्व करते रहेंगे’

नई दिल्ली : गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को जवाब देते हुए  कहा है कि नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री बने रहेंगे। ये बात शाह ने इसपर कही क्यूंकि आज शनिवार को सीएम केजरीवाल ने प्रेस वार्ता की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘मैं भाजपा से पूछता हूं कि इनका प्रधानमंत्री कौन होगा? 2014 में मोदी ने खुद नियम बनाया था कि 75 साल की उम्र के बाद भाजपा नेता रिटायर हो जायेंगे।

उन्होंने कहा था था कि मोदी जी अगले साल 17 सितंबर को 75 साल के हो रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि मोदी जी, क्या आप अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं?’ इसके जवाब में गृहमंत्री ने कहा है ‘मैं केजरीवाल एंड कंपनी से कहना चाहता हूं कि देश का नेतृत्व मोदी ही करते रहेंगे।’ अमित शाह ने कहा ‘पूर्व हो, पश्चिम हो, उत्तर हो या दक्षिण हो…इस देश की जनता हर कोने में पीएम मोदी के प्रचंड समर्थन में खड़ी है। इंडी गठबंधन के नेताओं को पता है कि भाजपा 400 पार करने जा रही है और मोदी तीसरी बार इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *