नीतीश का केंद्र सरकार पर तीख़ा हमला

समस्तीपुर : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शुक्रवार को समस्तीपुर में एक इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ आज कल बहुत कुछ बोला जा रहा है। हम जीवन भर अब भाजपा में नहीं जाएंगे. ‍हम पुराने समाजवादी हैं। सब साथ रहेंगे. भाजपा के पास कोई विजन नहीं है। उनके पास केवल बात है। मैं जब केंद्र में था तो सरकार ने पुराने इंजीनियरिंग कॉलेजों को आईआईटी या एनआईटी बना रही थी। इसमें पटना की अनदेखी की गई। मैंने इस बात को मुरली मनोहर जोशी के सामने रखा कि पटना का इंजीनियरिंग कॉलेज सबसे पुराना है। इसके बाद केंद्र सरकार ने पटना में एनआईटी बनाया. मगर आज कल के लोग किसी की नहीं सुनते। किसी से बात नहीं करते।
नीतीश कुमार ने कहा कि जब मैं पहले भी भाजपा अलग हुआ तो मेरे ऊपर केस कर दिया गया। मुझे फंसाने की कई बार कोशिश की गई । मुझे कई बार जांच का सामना करना पड़ा। इसके बाद अब हम महागठबंधन के साथ फिर से आए तो फिर से केस करना शुरू कर दिया गया। इससे आप समझ सकते हैं कि उनकी कैसी नीति है, किस तरह का काम करते हैं लोग. उन्होंने अमित शाह पर बिना नाम लिए तीखा हमला करते हुए कहा कि वो जो बार-बार आते हैं, वो बिहार के बारे में जानते क्या हैं। जो जानते थे उनके नाम हम पहले ही ले लिए हैं। नीतीश कुमार ने कार्यक्रम में कहा कि बिहार के सभी समाजवादी एक साथ हैं। वो सभी एक साथ रहेंगे और देश के उत्थान के लिए काम करेंगे. हम लोगों की सेवा करते हैं। अपने बारे में नहीं सोचते हैं.