मेरठ: देश के पीएम मेजर ध्यानचंद के स्मृति में प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय की नींव मेरठ में सरधना के सलावा में आगामी दो जनवरी 2022 को रखेंगे। इसके अलावा करीब 573.90 करोड़ की लागत से बनने वाला यह विश्वविद्यालय दो साल में बनकर तैयार होगा। गुरुवार को डीएम-एसएसपी ने सलावा में निरीक्षण भी किया गया है। शाम को कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने संबंधित विभागों के साथ तैयारियों पर वार्तालाप की है।
कमिश्नर ने गुरुवार को मैप के माध्यम से कार्यक्रम स्थल की विभिन्न तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की। कार्यक्रम में भव्य मंच बनाया जाएगा। कार्यक्रम स्थल के पास ही तीन हेलिपैड और एक वैकल्पिक हेलिपैड बनेगा। कमिश्नर ने बताया कि कार्यक्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना आदि के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे।
इसी कड़ी में यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनवरी 2021 को मेरठ में खेल विवि का श्रीगणेश किया था।29 अगस्त 2021 को राष्ट्रीय खेल दिवस पर मुख्यमंत्री ने खेल विवि का नाम मेजर ध्यानचंद विवि रखने की घोषणा की थी । खेल विवि 573.90 करोड़ की लागत से तैयार होगा।

