अल्मोड़ा में विपक्ष पर बरसे पीएम,बोले- कांग्रेस की नीति सब में डालो फूट

नोएडा: आज कल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंकते नज़र आ रहे हैं। बड़े चेहरे चुनाव प्रचार के लिए उतर चुके हैं और आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर जारी है। आज शुक्रवार को पीएम अल्मोड़ा में बोले कि जो लोग निराशा फैलाने में लगे रहते हैं, जिन्हें भाजपा की कोई भी चीज अच्छी नहीं लगती मैं उन्हें कहता हूं कि अगर उत्तराखंड के संबंध में आपके मन में कोई आशंका है तो मेरे अल्मोड़ा में आकर देखो।

अल्मोड़ा में मोदी के बोल-पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अल्मोड़ा में चुनावी रैली को संबोधित किया जहाँ उन्होंने विपक्ष को निशाना साधते हुए कहा कि मैंने जो कल देखा उसके बाद साफ है कि भाजपा से ज्यादा जनता उसे जिताने में लगी है। उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान में भी भाजपा के लिए जबरदस्त वातावरण रहा। कल के मतदान के बाद मैं कहता हूं कि भाजपा पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। 


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्मोड़ा के एचएनबी स्टेडियम में आज भाजपा की विजय संकल्प सभा को सम्बोधित कर रहे हैं। आठ साल में अल्मोड़ा में मोदी की यह दूसरी जनसभा होगी। प्रधानमंत्री इससे पूर्व 2014 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अल्मोड़ा में जनसभा कर चुके हैं। भाजपा खेमे में इस विजय संकल्प जनसभा को लेकर काफी जोश में हैं।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *