आज खबर आई है कि उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। इस बार सत्र दो दिन जारी रहेगा। चुनाव से पहले राज्य सरकार का यह आखिरी विधानसभा सत्र होगा। आज बुधवार को सत्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आपको बतादें कि बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ये भी कहा कि इस विधानसभा सत्र में चर्चा के लिए कई अहम्म मुद्दे उठाए जाएंगें। विकास के मुद्दे, हमारे विधायकों से जुड़े मुद्दे विधानसभा के रूप में राज्य में सभी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए इन मुद्दों पर सत्र में चर्चा की जाएगी। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आज कुछ ही देर में होगी।
इस बैठक में चर्चा की जाएगी कि किन मुद्दों को सत्र में कहना है। विधानसभा सत्र में विधायकों को 24 घंटे पूर्व की आरटीपीसीआर रिपोर्ट के साथ प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा मीडिया कर्मियों और अन्य लोगों के लिए भी आरटीपीसीआर जांच जरूरी होगी। जितने लोग रिपोर्ट लेकर नहीं आएंगे, उनका विधानसभा में ही एंटीजन जांच होगी। आपको बतादें कि जिला मुख्यालय में आज आयोजित प्रेसवार्ता में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष गौरव सागर ने कहा कि शिक्षा व सरकारी उपक्रमों का लगातार निजीकरण किया जा रहा है।

